#AYODHYA : आज से दर्शनार्थियों को नि:शुल्क भोजन देने की शुरुआत

#UP #INDIA : रामजन्मभूमि के दर्शनार्थियों को रविवार ने नि:शुल्क भोजन देने की शुरुआत हो जाएगा। यह व्यवस्था अमावां राम मंदिर परिसर में निखिल तीर्थ विकास समिति के तत्वावधान में की गई। इस आयोजन के सिलसिले में शनिवार को तिरुपति बालाजी देवस्थानम् से आए आचार्यों ने अभिषेक के साथ भगवान का कल्याण महोत्सव मनाया।

इस आयोजन के यजमान स्वयं निखिल तीर्थ विकास समिति के सचिव किशोर कुणाल थे। अनुष्ठान का यह क्रम रविवार तक चलेगा और मध्याह्न में हवन के साथ पूर्णाहुति की जाएगी। इसके उपरांत साढ़े 11 बजे से श्रद्धालुओं को भोजन का वितरण प्रारंभ किया जाएगा।

भोजन वितरण से पहले रामलला के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येन्द्र दास के माध्यम से रामलला को खीर-पूड़ी का भोज लगाया जाएगा और यही प्रसाद श्रद्धालुओं में भी वितरित होगा। पुन: अगले दिन के बिहार के प्रसिद्घ चावल गोविंद भोग व दाल के अलावा मौसमी सब्जियों का प्रसाद प्रतिदिन राम नगरी आए राम भक्तों को प्राप्त होता रहेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.