#MAHARASHTRA : देवेन्द्र फडणवीस को चुना गया विधानसभा में विपक्ष का नेता

#MAHARASHTRA #INDIA : भारतीय जनता पार्टी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना गया है। रविवार को औपचारिक तौर पर इस बात का ऐलान किया गया। इससे पहले, महाराष्ट्र विधानसभा में नाना पटोले को सर्वसम्मति से स्पीकर चुना गया।

कांग्रेस ने राज्य विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सत्तारूढ़ शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर पार्टी विधायक पटोले के नाम का शनिवार को ऐलान किया जबकि भाजपा ने कथोरे को अपना प्रत्याशी बनाया था। पटोले विदर्भ में साकोली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि कथोरे ठाणे में मुरबाड से विधायक हैं। यह दोनों का विधायक के तौर पर चौथा कार्यकाल है।

विधानसभा में भाजपा विधायक देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि हमने विधानसभा स्पीकर के पद के लिए किसान कथोरे को नामित किया था, लेकिन सर्वदलीय बैठक में अन्य दलों ने हमसे अनुरोध किया और यह परंपरा रही है कि स्पीकर को निर्विरोध नियुक्त किया जाता है, इसलिए हमने अनुरोध स्वीकार कर लिया और अपने उम्मीदवार का नाम वापस ले लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.