#UP #INDIA : तेलंगाना के हैदराबाद में 25 वर्षीय महिला वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरे’प कर जिं’दा ज’ला देने के चार आ’रोपियों को शुक्रवार सुबह एन’काउंटर में मा’र गि’राए जाने की घटना महिलाओं के साथ ही समाज के सभी वर्गों ने सराहना की है। कुछ लोगों का मानना है कि इस प्रकार के कठोर कदम से ही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

तेलंगाना पुलिस के इस कदम की सभी जगह प्रशंसा हो रही है। इसी क्रम में आज गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने पर पहुंची कुछ महिलाओं ने पुलिसकर्मियो को माला पहनाकर मिठाई खिलाई और उनसे महिलाओं के प्रति होने वाले अप’राधों पर अंकुश लगाने की मांग की। इसके साथ ही महिलाओं ने पुलिस से महिलाओं के प्रति जघन्य अपराधों में शामिल दोषियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग भी उठाई।

