#DHANBAD : कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने नोटबन्दी व जीएसटी पर साधा निशा’ना

#JHARKHAND #INDIA : अभिनेता व कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी प्रत्याशी जलेश्वर महतो के पक्ष में धनबाद जिले के बाघमारा स्थित माटीगढ़ा में गुरुवार को आयोजित जनसभा में केन्द्र की मोदी व सूबे की रघुवर सरकार पर हम’ला बोला। सिन्हा ने सूबे में नई सरकार के जरिए नए झारखंड और नए समाज के निर्माण के लिए जलेश्वर महतो को विजयी बनाने की अपील लोगों से की।

सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी व जीएसटी जैसे मनमौजी फैसले लेकर देश की अर्थ व्यवस्था की कमर तोड़ डाली है। नौजवानों के भविष्य को रौंद दिया है। किसान, मजदूर और व्यापारियों को बर्बाद कर डाला है। उद्योग धंधे बंद हो गए और देश भयंकर मंदी की चपेट में आ चुका है। मोदी और रघुवर सरकार ने लोगों को लॉलीपाप दिखा कर दिगभ्रमित किया है। सरकार से जब देश की बदहाली के बाबत पूछा जाता है तो जबाब मिलता है कि हमने से धारा 370 हटा दिया है। डबल इंजन की सरकार की बात करने वाले नेता और उनकी पार्टी अंहकार में चूर हैं।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading