निर्देशक कबीर सिंह की बहुप्रतिक्षित फिल्म ’83’ दिन प्रतिदिन अपनी रिलीज डेट के करीब आती जा रही है। निर्माताओं का दावा है कि यह फिल्म हिंदी सिनेमा जगत की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म बनने का दम रखती है।

पिछले कुछ दिनों से लगातार फिल्म के कैरेक्टर पोस्टर सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब मोहिंदर अमरनाथ की भूमिका में साकिब सलीम का पोस्टर भी सामने आ गया है। फिल्म ’83’ के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर यह नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा ,’मैन ऑफ द मैच जिसने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से भारतीय टीम को जीत दिलाई। पेश है मोहिंदर जिम्मी अमरनाथ।’
सामने आए पोस्टर में साकिब क्रिकेट की जर्सी में शॉट खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
