प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने भारत और ब्राजील के बीच कूटनीतिक संबंधों में नई गति पैदा करने के उद्देश्य से शनिवार को विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। चर्चा के बाद दोनों पक्षों के द्वारा बयान भी दिया गया।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, ‘राष्ट्रपति बोलसोनारो और उनके उच्च स्तरीय डेलीगेशन का मैं भारत में स्वागत करता हूं। पिछले आठ महीनों में यह हमारी तीसरी मुलाकात है। यह हमारे बीच बढ़ती मित्रता और दोनों देशों के बीच गहराते संबंधों को दर्शाती है।’ ब्राजील के राष्ट्रपति जेएम बोलसोनारो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा के बाद कहा कि हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमने 15 अहम मुद्दों पर हस्ताक्षर किए हैं।
