हिंदी सिनेमा जगत के अभिनेता अनुपम खेर अपने लंबे समय से चल रहे अपने नाटक ‘कुछ भी हो सकता है’ का मंचन अमेरिका में करने के लिए तैयार हैं।

यह नाटक आठ फरवरी को भारतीय विद्या भवन, यूएसए और खेर के मुंबई स्थित अभिनय संस्थान ‘एक्टर प्रिपेयर्स’ द्वारा चुनिंदा दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। खेर ने आने वाले महीनों में अमेरिका के अन्य शहरों में इस नाटक का प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।

खेर के जीवन पर बने एक व्यक्ति आधारित नाटक में कभी दुख और कभी हास्य है। यह एक व्यक्ति के जीवन यात्रा की कहानी है जो विफल होता है, लेकिन अपनी मेहनत से तकदीर बनाता है और कामयाबी पाता है।