MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : इंसेफ्लाइटिस/चम’की बु’खार को दूर भगाएंगे। हम जन-जन में जाकर ये अभियान चलाएंगे। उक्त गीत-संगीत के धुनों पर और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों के विभिन्न मंडली द्वारा जिला जनसम्पर्क विभाग के तत्वावधान में मस्तिष्क ज्वर (ए०ई०एस/जापानी इंसेफ्लाइटिस/दिमागी बुखार/चमकी बुखार) को लेकर सघन जागरूकता अभियान का आगाज आज नुक्कड़ नाटक के टीमो की रवानगी के साथ ही कर दिया गया।

आज समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने सभी 06 नुक्कड़ नाटक के टीमो को प्रखण्डो के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर सिविल सर्जन,जिला मलेरिया पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी, डीपीआरओ एवं डीपीएम उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने कहा कि एईएस/चमकी बुखार को लेकर एक विशेष कार्ययोजना के तहत जिले के सभी प्रखण्डो मे गांव/वार्ड स्तर पर सघन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

सभी महत्वपूर्ण विभागों के परस्पर समन्वय से उक्त जागरूकता कार्यक्रम को अंजाम दिया जाएगा। इस संबंध में जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि 10 फरवरी से जिले के 5 प्रखंडों में जो मुख्य रूप से प्रभावित रहे है, 06नुक्कड़ नाटक के टीमों द्वारा सघन प्रचार -प्रसार किया जाएगा। जिले के कांटी, मुशहरी मोतीपुर, बोचहां, मीनापुर प्रखंड मुख्य रूप से एईएस से प्रभावित थे। इन्हीं प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों के 291 चिन्हित स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से चमकी बुखार के लक्षण, उससे बचाव के उपाय एवं सावधानियां-;
क्या करें- क्या ना करें
आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस की सेवा हेतु टॉल फ्री नंबर 102आदि की जानकारी लोगों को दी जाएगी। बीते साल एईएस से जिले के पाँच प्रखंड विशेषतौर पर प्रभावित थे। आगे आने वाले दिनों में उक्त पांच प्रखण्डो में ही नहीं बल्कि अन्य प्रखण्डो में भी सघन रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे और जिले के आम -आवाम को इसके लक्षण, बचाव के तरीकों, आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। आने वाले दिनों में प्रचार वाहन, होर्डिंग्स, फ्लेक्स, बैनर, जिंगल्स एवं पोस्टर के माध्यम से लोगो को जागरुक किया जाएगा।
