
SHEOHAR : सात निश्चय योजना की समीक्षा करते हुए शिवहर डीएम अरशद अजीज ने कहा पंचायत के लोगों को खुशहाली लाने का सरकार का यह महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका लाभ हर हाल में हर घर को देना है। जिसमें पूरी पारदर्शिता बरतने की जरूरत है।

डीएम मो अरशद अजीज ने डुमरी कटसरी और शिवहर प्रखण्ड के पंचायत वार बारी-बारी से सात निशचय योजना के नल जल योजना की समीक्षा किया गया। जिसमें हर घर नल जल पहुंचाने के लिए अभी तक कितना घर में पहुंचाया गया। जिस पर समीक्षा दिया।

बीडीओ ने मुखिया और वार्ड मेंबर को जवाबदेह बताया गया। मुखिया वार्ड मेंबर को दोषी बता रहे हैं। कैसे योजना में पारदशिता आयेगी। डीएम ने बीडीओ को स्थल जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
मौके पर डीडीसी वारिस खान सहित अन्य पदाधिकारी पंचायत वार समीक्षा में मौजूद थे।