हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक और ट्वीट किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया । यह ट्वीट उन्होंने युवा पीढ़ी के लिए लिखा है । अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आजकल जरूरी नहीं कि किसी की इज्जत पांव छूने से ही की जाए …उन्हें देखकर अपना मोबाइल एक तरफ रख देना भी बहुत बड़ी इज्जत है..’ ।

बिग बी का यह पोस्ट मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने वालों पर एक तंज है । बिग बी अपने हर ट्वीट पर एक संख्या लिखते हैं । इस बार की संख्या 3437 है । इसका मतलब है कि बिग बी टि्वटर पर अब तक 3437 पोस्ट कर चुके हैं । इससे पहले बिग बी ने गायिका लता मंगेशकर और आशा भोसले की बचपन की तस्वीर शेयर की थी ।

यह तस्वीर भी बहुत वायरल हुई थी । इस पर उन्होंने लिखा था, ‘लता जी , और आशा जी के बचपन का चित्र! आज लता जी के Tweet में पढ़ा कैसे उन्होंने अपने गरुओं को याद किया और अचानक ये चित्र मुझे मिल गया ! telepathy!!