इंटर परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में योगदान नहीं देना शिक्षकों को महंगा पडऩे लगा है। कर्तव्यहीनता और मूल्यांकन कार्य बाधित करने को लेकर गोपालगंज में 118 शिक्षकों को निलंबित कर दिया। वहीं बेगूसराय में 178 नियोजित शिक्षकों को निलंबित किया गया है। साथ ही, वित्तरहित 314 शिक्षकों पर एफआइआर का आदेश जारी किया गया
पटना में गुरुवार को जिन 70 शिक्षकों के खि’लाफ एफआइआर द’र्ज कराई गई थी, उन पर निलंबन की का’र्रवाई की अनुशंसा की गई है।

इंटर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लगाए गए शिक्षकों के योगदान नहीं देने को कर्तव्यहीनता तथा मूल्याकंन कार्य बाधित करना मानते हुए गोपालगंज के जिला शिक्षा पदाधिकारी संघमित्रा वर्मा ने 118 शिक्षकों को निलंबित कर दिया।
बेगूसराय में जिला शिक्षा विभाग ने एकमुश्त 492 शिक्षकों पर कार्रवाई का आदेश दिया है। डीइओ देवेंद्र कुमार झा ने बताया कि कॉपी जांच में बा’धा पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की गई है। इसमें 178 नियोजित शिक्षकों के नियोजन इकाई को निलंबित करने का आदेश दिया गया है।
जबकि 314 वित्तरहित कॉलेज के शिक्षकों पर एफआइआर द’र्ज कराने के लिए नगर थाना को लिखा गया है। इसमें जेके इंटर स्कूल में 189 वित्तरहित शिक्षकों की ड्यूटी लगी थी, जिसमें सभी पर एफआइआर का आदेश दिया गया है’।
