को’रोना वा’यरस : रजनीकांत ने दान किए 50 लाख रुपये

को’रोना वा’यरस के प्रकोप को रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च से पूरे देश को लॉकडाउन का आदेश दिया है। एक तरफ जहां देश लॉकडाउन है तो वहीं पिछले लंबे वक्त से ही फिल्मों और टीवी शोज के शूट भी रोक दिए गए थे। ऐसे में फिल्म उद्योग में दिहाड़ी मजदूरों को आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसलिए कई सितारें अपने स्तर से उनकी मदद कर रहे हैं।

.

फिल्मों के साथ ही साथ आम मुद्दों और समस्याओं पर हमेशा खुलकर सामने आने वाले रजनीकांत एक बार फिर मदद के लिए खुलकर सामने आए हैं। दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने के लिए सुरपस्टार रजनीकांत ने पचास लाख रुपये दान में दिए हैं।

.

हाल ही में फिल्म इम्प्लाइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया (एफईएफएसआई) के अध्यक्ष आरके सेल्वमनी ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से अपील की थी। इस अपील में दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग से जुड़े सदस्यों को आर्थिक मदद देने की बात कही गई थी, जो दिहाड़ी मजदूरी के तौर पर काम करते हैं और जिनकी आय के सभी साधन अभी बंद हैं।

1.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading