शरा’ब की पार्टी करने के मा’मले में खनन कार्यालय के तीन कर्मचारियों की गि’रफ्तारी ने विभाग के कारनामे की कलई खो’ल दी है। जमुई थाना में दर्ज प्राथमिकी में कर्मचारियों ने खनन पदाधिकारी अनिल कुमार का नाम लिया है। कर्मियों ने कहा है कि अनिल कुमार के कहने पर ही मटन और शरा’ब की पार्टी आयोजित की गई थी। पदाधिकारी ने ही म’हंगी शराब और बी’यर मंगवाई थी। पुलिस के छा’पेमारी करने के दौरान अनिल कुमार फ’रार हो गया।
जमुई थाना में थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह द्वारा इस संबंध में मा’मला दर्ज कर लिया गया है। दर्ज प्राथमिकी में खनन पदाधिकारी अनिल कुमार को भी आ’रोपित बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार छा’पेमारी के समय खनन अधिकारी अनिल कुमार अपने चेंबर में था। उसी वक्त पुलिस को कार्यालय के सामने आरजेडी नेता द्वारा बनाये गए लॉज के कमरा नंबर छह से शोरगुल सुनाई पड़ा।
पुलिस ने तुरंत उस कमरे को खुलवाया तो देखा कि अंदर शराब थी। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण जमुई के थानाध्यक्ष से लेकर एसपी तक इसमें कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। जिस मकान में खनन विभाग का कार्यालय है और जिस लॉज से श’राब के साथ तीन लोगों को गिर’फ्तार किया गया है, वह जमुई के चर्चित आरजेडी विधायक विजय प्रकाश के करीबी आरजेडी नेता त्रिवेणी यादव का मकान है। मा’मले को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है
बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब पार्टी का आयोजन कानूनन अप’राध है। इसका उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मामला ‘दर्ज हो चुका है, गिरफ्तार आ’रोपित जेल भेजे जा चुके हैं और बचे आ’रोपितों की जल्द गिरफ्तारी भी होगी।

सदर थाना की पुलिस ने रविवार शाम राजद नेता त्रिवेणी यादव के मकान से खनन विभाग के तीन कर्मियों को शराब के साथ गि’रफ्तार किया था। सभी कर्मी इसी मकान में किराये पर रहते थे। मौके से चार बोतल बीयर, दो बोतल देश में निर्मित अंग्रेजी शराब व चूल्हे पर चढ़ा मांस बरामद किया गया है। गिरफ्तार कर्मियों की पहचान डेटा ऑपरेटर उदय कुमार, चतुर्थवर्गीय कर्मी महंत साह तथा खनिज विकास पदाधिकारी के चालक श्रीकांत यादव के रूप में हुई थी।
खनिज विकास पदाधिकारी के कार्यालय के सामने ही त्रिवेणी यादव के मकान में उक्त कर्मी डेरा लेकर रहते थे। मटन बनने के बाद शराब पार्टी शुरू होनी थी। इस बीच पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने तीनों कर्मियों को दबोच लिया। शुरुआती दौर में खनिज विकास कार्यालय में ही पार्टी का दौर चलने की अफवाह उड़ी लेकिन, कुछ ही क्षणों में यह साफ हो गया कि खनन कार्यालय के सामने स्थित मकान में गि’रफ्तारी की गई है।
Input : जागरण