#PATNA : सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसकों ने दी श्रद्धांजलि, मामले की सीबीआई जांच की मांग

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त के बाद प्रशंसकों के लिए इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। सुशांत को याद करते हुए बिहार के पटना में लोगों ने श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनमें रोष भी देखा गया और अभिनेता की मौ’त के लिए बॉलीवुड की गुटबाजी को जिम्मेदार ठहराया है।

सुशांत सिंह राजपूत

तस्वीर पटना के कारगिल चौक की है जहां सुशांत सिंह राजपूत की याद में लोगों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। वहीं उनके कुछ प्रशंसक पोस्टर लेकर खड़े थे जिस पर लिखा था कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि ‘ह’त्या’ है। प्रशंसकों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

सुशांत बिहार के पटना के रहने वाले थे। इससे पहले पटना के ही दूसरी जगहों पर युवाओं ने करण जौहर का पुतला फूंककर आ’क्रोश भी व्यक्त किया था। प्रदर्शनकारियों ने मौ’त के पीछे बॉलीवुड में नेपोटिज्म को जिम्मेदार बताया।

input : अमर उजाला

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading