#MUZAFFARPUR डीएम द्वारा COVID-19 से ब’चाव हेतु प्रचार- प्रसार की कवा’यद का आ’गाज

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : कोविड -19 के संक्र’मण की रो’कथाम और उस पर प्रभावी नियं’त्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जाग’रूकता वाहनों के माध्यम से प्रचार- प्रसार की कवा’यद का आगा’ज जिलाधिकारी के द्वारा किया गया। जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह ने आज समाहरणालय परिसर से  प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इनमें से तीन प्रचार वाहन नगर निगम क्षेत्र में और शेष तीन नगर पंचायत कांटी, मोतीपुर और साहेबगंज में इन प्रचार वाहनों के द्वारा अगले दस दिनों तक सघन प्रचार -प्रसार किया जाएगा। उक्त प्रचार वाहनों के द्वारा लोगों को आत्म सु’रक्षा पर ब’ल देने, मास्क का निय’मित उपयोग करने, सोशल डिस्टें’सिंग मेंटेन करने, भी’ड़- भा’ड़ वाले स्थान पर जाने से परहे’ज करने, होम आइसो’लेशन में रहने वाले मरी’जों के लिए “क्या करें क्या नहीं करें” इत्यादि के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

डीपीआरओ कमल सिंह ने बताया कि इसके साथ ही अगले दो-तीन दिनों में जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा सभी पीएचसी, प्रखंड मुख्यालय और शहर के महत्वपूर्ण एवं सार्वज’निक स्थलों पर फ्लेक्स संस्थापन के जरिए प्रचार -प्रसार की कवा’यद शुरू की जाएगी। मौके पर उपस्थित जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि कोविड-19 के संक्र’मण की रो’कथाम एवं उस पर नियं’त्रण के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तै’दी से प्लान-वे में कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि टे’स्टिंग फैसि’लिटी को ब’ढ़ाने के साथ-साथ, होम आइसो’लेशन में रहने वाले माइल्ड लक्ष’ण -युक्त व्यक्तियों के लिए पु’ख्ता प्रबं’धन की व्यवस्था करना साथ ही गं’भीर रो’गियों के उप’चार हेतु प्रभावशाली प्रबं’धन को अंतिम रूप दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इन सब कार्यों के अतिरिक्त लोगों को जाग’रूक करना भी हमारी सर्वोच्च प्राथ’मिकताओं में से एक है और इसी क्रम में आज उक्त वाहनों की रवा’नगी की गई है ताकि अधिक से अधिक लोग स्वयं प्रे’रित होकर अपनी सु’रक्षा के प्रति गं’भीर हो सकें क्योंकि सुर’क्षा ही जाग’रूकता है।

इस मौके पर अपर समाहर्ता राजेश कुमार, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण अशोक कुमार सिंह, डीसीएलआर पश्चिमी एस. के. अलबेला, एसीएमओ स्वास्थ्य विभाग डॉ० सी के दास, केयर के जिला प्रतिनिधि सौरभ कुमार ,जिला जनसंपर्क अधिकारी कमल सिंह के साथ अन्य पदाधिकारी और स्वास्थ विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading