कैमूर: किसको कहेंगे पापा … सड़क हा’दसे में दर्द’नाक मौ’त के बाद बिल’खती बेटियां

कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्हड़ियां गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर फोरलेन सड़क पर तेज ग’ति से आ रहे बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौं’दते हुए निकल गया. जिससे घट’नास्थल पर ही बाइक सवार की मौ’त हो गई और वहीं दूसरा व्यक्ति बुरी तरह घा’यल हो गया.

मौके पर स्थानीय ग्रामीण एवं परिजनों ने मृ’तक के श’व को सड़क पर रख सड़क को घंटों तक जाम कर दिया. परिजन घट’नास्थल पर डीएम तथा एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार मृ’तक 45 वर्षीय दिना नाथ साह पिता छटंकी साह एवं राजू सिंह दोनो ग्राम मानिकपुर थाना सैयदराजा जनपद चंदौली निवासी अपने स्कूटी बाइक लेकर दुर्गावती थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव जा रहे थे. जैसे ही उनकी बाइक कुल्हड़ियां गांव के सामने पहुंची पीछे से आ रहे बेलगाम ट्रक की चपे’ट में आ गई. जिसके बाद बाइक पर सवार राजू सिंह रोड के साइड में गिर गए जबकि चालक दीनानाथ साह स्कूटी के साथ ट्रक के पिछले चक्का में फं’स गए.

ट्रक चालक लगभग सौ मीटर तक स्कूटी सहित मृ’तक को घसी’टते हुए भाग निकला. इसके बाद घट’नास्थल से दो किलोमीटर की दूरी पर ट्रक चालक को गाड़ी सहित पकड़ लिया गया. उक्त घ’टना की सूचना पाकर घट’नास्थल पर पहुंचे दुर्गावती थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने ग्रामीणों को काफी समझाने बुझाने के बाद मा’मला को किसी तरह शान्त कराया.

k

इसके बाद दुर्गावती प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार व अंचल पदाधिकारी लक्ष्मण सिंह के द्वारा मृ’तक के परिजनों को बीस हजार नगद राशि दी गयी. जिस पर ग्रामीण शांत हो गए. पुलिस प्रशासन ने श’व को उठाने का प्रयास किया तो मौके पर उदं’ड किस्म के लोगों के द्वारा पुलिस के साथ नोकझों’क की गई और श’व को उठाने से मना कर दिया गया.

royal faishon1

इतना ही नहीं जाम में फंसे मिलिट्री ट्रक के ऊपर भी कुछ अराजक तत्वों के द्वारा ह’मला कर दिया गया. इतने में ही पुलिस हड़बड़ा गई और दोबारा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने श’व को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्ट’मार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया. जबकि ट्रक तथा ट्रक चालक समेत दुर्गावती पुलिस अपने कब्जे में ले लिया.

royal faishon1

मृ’तक को चार लड़की और एक लड़का है जिसमें एक लड़की की शादी हो गई है जबकि तीन लड़कियों की शादी अभी नहीं हुई है. घट’नास्थल पर पहुंची बेटियों की रोने की दहाड़ को सुनकर आसपास जमा लोगों के आंखों में आंसू भर गए. वही परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading