साईकिल गर्ल ज्योति से प्रियंका गॉधी ने की बात, पढ़ाई के पुरे खर्च की ली ज़िम्मेवारी

दरभंगा. बिहार के दरभंगा के छोटे से गांव सिरहुल्ली की बेटी ज्योति पासवान ( Jyoti Paswan ) पिछले कोरोना काल अपने पिता को साईकल से गुरुग्राम से अपने गांव लाई थी, जिसके बाद देश से विदेश तक उसकी चर्चा हुई थी. लेकिन ठीक एक साल बाद ज्योति पासवान के पिता मोहन पासवान की मौत तीन दिन पहले हार्ड अटैक से हो गई. ज्योति के पिता की मौत की खबर सुन आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi ) ने फोन पर ज्योति से बात की और उसकी हिम्मत बढ़ाई, साथ ही पिता की मौत कैसे अचानक हुई इसकी पूरी जानकारी भी ली, इसके अलावा ज्योति को आगे पढ़ाई के सारे खर्च उठाने की बात कही.

प्रियंका गांधी ने ज्योति पासवान से वादा किया कि सभी परिस्थितियों में वह इनके साथ हैं, ज्योति किसी भी समय कांग्रेस के लोगो से मदद ले सकती है. साथ ही ज्योति ने प्रियंका गांधी से कुछ नही मांगा. बल्कि प्रियंका गांधी से मिलने की बात कही. उन्होंने भी अपनी सहमति जताते हुए कोरोना खत्म होने पर दिल्ली में मुलाकात करने का आश्वासन दिया. ज्योति के घर पहुचे कांग्रेस नेता डॉक्टर मशकूर अहमद उस्मानी ने प्रियंका गांधी द्वारा भेजा संवेदना पत्र ज्योति पासवान को भेंट किया.

प्रियंका दीदी ने कहा– हम तुम्हारे साथ हैं, चिंता मत करना

ज्योति पासवान ने कहा की प्रियंका दीदी से बात हुई उन्होंने पूछा कैसे हुआ तो हम बताये की पिछले लॉकडाउन में आये थे. इस लॉकडाउन में पापा नहीं रहे. फिर दीदी ने कहा की किसी तरह का चिंता नहीं करो पढ़ाई लिखाई के साथ जो भी मदद होगा किया जाएगा. जो कमी हो जरूर बताना हम पूरा करेंगे. ज्योति ने कहा की हम बहुत कुछ सोचे थे की कुछ करेंगे लेकिन पिताजी के मौत के बाद कैसे कर पाएंगे दीदी ने कहा हम लोग तुम्हारे साथ हैं.

मशकूर अहमद उस्मानी ने कहा कि ज्योति से प्रियंका गांधी से बात की

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता डॉक्टर मशकूर अहमद उस्मानी ने बताया कि खुद प्रियंका गांधी ने ज्योति से बात की और उन्होंने जो अपना संवेदना पत्र भेजा उसे हमने ज्योति को भेंट की. उन्होंने बताया कि ज्योति से खुद प्रियंका गांधी न सिर्फ बात की बल्कि इसके पढ़ाई लिखाई का पूरा खर्च उठाने की बात कही इसके अलावा भी कभी ज्योति को जरूरत हो पूरी पार्टी मदद को तैयार है. कोरोना काल समाप्त होते ही ज्योति को दिल्ली लेजाकर प्रियंका गांधी से मुलाकात करवाया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.