मधुबनी : महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म

मधुबनी। मधुबनी में महिला ने एक साथ तीन पुत्रों को जन्म दिया है। यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी खबर फैलते ही अस्पताल में बच्चों को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

वाकया हरलाखी प्रखंड के उमगांव स्थित एक निजी क्लिनिक का है। यहां पर एक महिला ने एक साथ तीन पुत्रों को जन्म दिया है। सभी बच्चे फिलहाल स्वस्थ हैं। हालांकि सभी के वजन में अंतर है।

बताया जाता है कि कौआह बरही गांव के अमरेश राउत की 25 वर्षीय पत्नी अम्बिका कुमारी ने एक साथ तीन बेटों को जन्म दिया। इनमें एक बच्चे का वजन एक किलो, दूसरे का नौ सौ ग्राम और तीसरे का वजन 7 सौ ग्राम है। चिकित्सक इन बच्चों का वजन सामान्य करने के लिए इनका उपचार कर रहे हैं।

जानकारी हो कि अम्बिका कुमारी की शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी। उसे अब तक कोई बच्चा नहीं था। इसके लिए वह मंदिरों में मन्नतें मांग रही थी। अब उसे एक साथ तीन-तीन बेटे हुए हैं।

अम्बिका इसे इश्वर की कृपा मानती है । एक साथ तीन बच्चे के जन्म की बात सुनकर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ सभी को देखने के लिए जुट गई है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading