भागलपुर : जिन लोगों की कोविड-19 से असमय मौत हो गयी है उनके परिजनों को चार लाख का मुआवजा मिलना चाहिए। ऐसा भागलपुर जिला कांग्रेस कमिटी ने प्रधानामंत्री के नाम पत्र लिखकर अपनी मांग जाहिर की है। सोमवार को भागलपुर जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष ई. परवेज जमाल के नेतृत्व में इस ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता आयोजित करके कहा कि केंद्र सरकार ने चार लाख के मुआवजे की राशि को घटाकर 50 हजार कर दिया है। सरकार से मांग की गयी है कि अनुग्रह राशि को चार लाख तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोविड 19 से मरने वालों की वास्तविक संख्या को छिपाया गया है। सरकार से मांग है कि रजिस्टर को संशोधित किया जाए। प्रेस वार्ता में जिला कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अभय आनंद, विपिन बिहारी यादव, जिला महिला अध्यक्ष कोमल सृष्टि, नगर महिला अध्यक्ष पूजा साह सहित राजेश रंजन, सुनंदा रक्षित भी मौजूद थे।