इलेक्ट्रिक बस ने बनाया पुरे परिवार को अपना शि’कार

पटना में शनिवार की शाम लोगों की सुविधा के नाम पर चलने वाली इलेक्ट्रिक बस  एक परिवार के लिए काल बनकर सामने आई। राजधानी के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर, राजवंशी नगर के पास बेली रोड पर तेज रफ्तार से चल रही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बस ने एक स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस स्कूटी पर पटना जंक्शन पर तैनात रेलवे स्टेशन मैनेजर राजीव रंजन कुमार की 17 साल की बेटी चित्रा और पत्नी दीप शिखा सवार थीं। ट’क्कर लगने के बाद बेटी चित्रा की मौके पर ही मौ’त हो गई जबकि पत्नी दीप शिखा को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात पत्नी की भी मौ’त हो गई। इस दु’र्घटना के बाद चालक और सह चालक बस छोड़कर फरार हो गए। घ’टना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांधी मैदान यातायात पुलिस ने बस ज’ब्त कर लिया है, साथ ही श’व को पो’स्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपित बस चालक और सह चालक की तलाश की जा रही है।

दरअसल रेलवे में स्टेशन मैनेजर राजीव रंजन परिवार के साथ शास्त्री नगर के सीडीए कॉलोनी में रहते हैं। उनकी बेटी चित्रा रंजन शनिवार को मां के साथ स्कूटी से किसी काम से बाजार गई थी। शाम को वह सचिवालय की तरफ से घर लौट रही थी। स्कूटी चला रही चित्रा रंजन बेली रोड पर हनुमान मंदिर के समीप यूटर्न लेकर मुड़ी थीं, तभी राजा बाजार की ओर से आ रही इलेक्ट्रिक बस ने जोरदार तरीके से ट’क्कर मार दी।
बस ने इस दौरान मां-बेटी दोनों को रौंद दिया। पत्नी और बेटी की मौ’त की खबर एक साथ सुनकर स्टेशन मैनेजर राजीव रंजन बदहवास हो गये। लोग उन्हें दिलासा देते नजर आ रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची जो फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading