मुजफ्फरपुर : बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय मुजफ्फरपुर-2 में कार्यरत कुंदन कुमार का चयन बीपीएससी के अंतर्गत अनुमंडल कृषि पदाधिकारी/सहायक निदेशक कृषि में हुआ है।
यह कोसी दियारा क्षेत्र से आने वाले कुंदन कुमार पिता सुरेंद्र प्रसाद सलहैता ग्राम बरियारबा पंचायत बस्सीपट्टी थाना भेजा अनुमंडल झंझारपुर के निवासी है।
कुंदन कुमार का कृषि पदाधिकारी के रूप में चयन होने से उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। कुंदन कुमार ने कहा कि बड़ी जिम्मेदारी मिली है। कृषि क्षेत्र में किसानों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ दिलाना मेरी प्राथमिकता होगी।






