मुजफ्फरपुर। कोरोना ने स्थिति पूरी तरह से बदल दी है। इसके कारण वर्तमान में प्रवासी परदेस जाने से परहेज कर रहे है। इसके कारण मुजफ्फरपुर से कोलकाता, दिल्ली सहित अन्य महानगरों में जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनें खाली दौड़ रही है।
इन ट्रेनों में पूरे साल सीट के लिए मारामरी मची रहती थी, लेकिन अभी ट्रेनें खाली जा रही है। प्रवासी मजदूर, छात्र व प्राइवेट नौकरी करने वाले बाहर नहीं जा रहे है, इसके कारण रेलवे की कमाई घट गई है।
प्रमुख ट्रेनों में 90 फीसदी सीटें खाली रहने से रेलवे को प्रति हजार किलोमीटर की यात्रा पर पांच से दस लाख रुपए तक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
स्थिति यह है कि फरवरी से मार्च तक मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस और मुजफ्फरपुर से हावड़ा जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस में करीब 80 फीसदी सीटों को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं।
वहीं यात्रियों का कहना है कि कोरोना के केस में कमी आने के बावजूद दिल्ली व अन्य शहरों में मंदी की स्थिति है।


