इंसानियत : मवेशी को बचाने में खुद झु’लसा

मुजफ्फरपुर :  औराई थाना क्षेत्र स्थित धरहरवा गांव में देर रात एक घर मे आग लग गई। इसमें एक म’वेशी झु’लसने लगा। उसे बचाने के लिए राजकिशोर साह (50) आग के कूद पड़े। म’वेशी को बचाने के क्रम वे वे खुद बु’री तरह झु’लस गए। ची’खने-चि’ल्लाने लगे।

क्या आपने भी सपने में देखा है जलता हुआ घर, स्वप्न शास्त्र में आग को लेकर  किए गए हैं बड़े खुलासे | TV9 Bharatvarsh

शोर सुनकर आसपास के काफी लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने कंबल से राजकिशोर को बचाने की कोशिश की। आग तो बुझ गया। लेकिन, वे 80% से अधिक झुलस चुके थे। उन्हें आ’नन-फा’नन में SKMCH के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां आज उनकी मौत हो गई। वहीं, म’वेशी भी नहीं बच सका।

घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि स्थानीय लोगो ने आग बुझाने की खूब कोशिश की। लेकिन, आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोगों का प्र’यास विफल साबित हुआ। गनीमत ये रहा कि आग फैली नहीं। इसने सिर्फ राजकिशोर के घर को ही अपनी च’पेट में लिया। घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रमोद पूर्वे ने बताया कि घटना देर रात 1 बजे के बाद की है। सभी लोग सोए हुए थे। इसी दौरान घर मे आ’ग लग गई।

मवेशी भी बाहर बंधा हुआ था। पहले आग ने मवेशी को अपनी च’पेट में लिया। फिर उसे बचाने के क्रम में राजकिशोर की मौ’त हो गई।

आग कैसे लगी। इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं मिल सकी है। मृतक का घर ईंट और फुस का था। वह गांव में ही खेतीबाड़ी और मेहनत मजदूरी करता था।

शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंपा जाएगा। SKMCH ओपी प्रभारी आदित्य कुमार ने बताया कि परिजन का फर्द बयान दर्ज कर इसकी कॉपी औराई थाना को भेज दी जाएगी।

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading