बिहार के लाल को पंजाब  में  गृहमंत्री बनाए जानें की चर्चा, गांव में जश्न, जानें मामला…

गोपालगंज। पंजाब में बिहार के गोपालगंज के लाल गृह मंत्री बन सकते है। गोपालगंज जिले के रहने वाले तेजतर्रार आइपीएस अधिकारी रहे कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अमृतसर नार्थ सीट से जीत का परचम लहराया है।

आइजी के पद से वीआरएस लेकर चुनाव लड़े और जीते कुंवर विजय प्रताप सिंह को पंजाब का गृहमंत्री बनाए जाने की चर्चा है। इस खबर से गोपालगंज स्थित पैतृक गांव में जश्न का माहौल है।

आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके संदर्भ में कहा था कि कुंवर विजय प्रताप जी को आम आदमी का पुलिसवाला कहा जाता था। ये देश की सेवा के लिए आप में आए हैं। गोपालगंज जिले के सिधवलिया प्रखंड के करस घाट निवासी विजय प्रताप पंजाब में आइजी के पद पर तैनात थे।

स्वैच्छिक सेवानिवृति लेकर उन्होंने आम आदमी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्हें जीत मिली है। उनके छोटे भाई मुन्ना कुंवर गोपालगंज जिले के करस घाट पंचायत से मुखिया हैं तथा सिधवलिया मुखिया संघ के अध्यक्ष भी हैं।

उन्होंने बताया कि उनके भैया ने पंजाब में आइजी रहते हुए विधि-व्यवस्था को सुचारू रखने में अहम भूमिका निभाई। पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया था। उनकी ईमानदारी और सेवा का परिणाम पंजाब की जनता ने दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading