मुजफ्फरपुर : निशान शोभा यात्रा निकालकर श्याम भक्तों जमकर खेली होली

मुजफ्फरपुर। रंगीलो फागुणोत्सव के तहत शहर में निशान शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्याम भक्त बाबा के भजनों पर झूमते हुए जमकर होली खेली। गाजे-बाजे की धुन व फूल-गुलाल की खुशबू से पूरा माहौल खुशनुमा हो गया।

सर्वप्रथम सुबह में मुजफ्फरपुर क्लब में आचार्य ने मंत्रोच्चारण के साथ किशन तुलस्यान एवं रेखा तुलस्यान से पूजा-अर्चना कराई और महाआरती की। संयोजक नवीन चाचान ने बताया कि शोभा यात्रा में हजारों श्याम भक्त शामिल हुए।

यात्रा मुजफ्फरपुर क्लब से निकलकर कंपनीबाग, टावर चौक, छाता बाजार, गरीबनाथ मंदिर, माखन साह चौक, सोनारपट्टी, प्रभात सिनेमा, साहू रोड, छोटी कल्याणी, हरिसभा चौक, कल्याणी, मोतीझील, नगर थाना, संतोषी माता मंदिर, इस्लामपुर रोड, नवयुवक समिति, सूतापट्टी, बैंक रोड सालासर मंदिर होते हुए श्याम मंदिर पहुंची।

यहां बाबा श्याम को 2501 ध्वजा निशान और चांदी के निशान अर्पित किए गए। वहीं, भजन कार्यक्रम में सोहन अग्रवाल, आचार्य विष्णु शर्मा, सौरभ शर्मा, राजीव सोनी, मनमोहन सोनी आदि ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। संयोजक ने बताया कि सोमवार को फागुन सुदी एकादशी के मौके पर संध्या छह बजे से मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.