मुजफ्फरपुर : पुलिस की पि’टाई से महिला की मौ’त पर हं’गामा

मुजफ्फरपुर। पुलिस की पि’टाई से महिला की मौ’त का आ’रोप लगाते हुए गोबरसही चौक के समीप लोगों ने सड़क जाम कर दिया। टायर ज’लाकर आ’गजनी की और जमकर पुलिस वि’रोधी नारेबाजी की। जाम के कारण हाईवे पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। वाहनों की लंबी क’तार लग गई। सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराने की कोशिश की।

इस पर लोग और आ’क्रोशित हो गए और पुलिसकर्मियों से नोकझोंक करने लगे। इसके बाद थानाध्यक्ष समेत अन्य थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूझबूझ के साथ लोगों को शांत कराया। तब श’व को पो’स्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया। महिला की पहचान सदर थाना क्षेत्र के पकड़ी इस्माइल की चिंता देवी (57) के रूप में हुई है।

बताया गया कि शराब जब्ती को लेकर विशेष टीम के पुलिसकर्मियों द्वारा लाठी चटकाई गई थी। इसी में महिला को चोट लग गई। इसके बाद महिला की मौ’त हो गई।

घ’टना से गु’स्साए लोगों ने पहले पकड़ी इस्माइल चौक और फिर गोबरसही के समीप ब’वाल किया। इस दौरान लोगों ने ताड़ी की दुकान चलाने वालों को बेवजह परेशान नहीं करने की मांग की।

दूसरी ओर पुलिस की पिटाई से महिला की मौ’त की बात को सदर थानाध्यक्ष ने बेबुनियाद बताया है। कहा कि दु’र्घटना में मौ’त की बात सामने आई है।

वैसे सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि श’व को पो’स्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौ’त के सही कारण का पता चलेगा।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading