नितीश कुमार : विधानसभा स्पीकर! आप खुलेआम कर रहे संविधान का उ’ल्लंघन

बिहार : लखीसराय में स्पीकर से दुर्व्यवहार के मामले में बिहार विधानसभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। सदन में बार-बार इस मामले को उठाए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्पीकर विजय कुमार सिन्हा पर भड़क गए। आपत्ति जताते हुए नीतीश ने कहा कि आप संविधान का खुलेआम उ’ल्लंघन कर रहे हैं। इस तरह से सदन नहीं चलेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ही मामले को रोज-रोज उठाने का कोई मतलब नहीं। नीतीश ने कहा कि विशेषाधिकार समिति जो रिपोर्ट पेश करेगी, हम उसपर विचार करेंगे। सीएम ने कहा कि हम देखेंगे कि कौन सा पक्ष सही है कौन गलत।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि संविधान से सिस्टम चलता है। क्राइम की रिपोर्ट कोर्ट में जाती है, सदन में नहीं। नीतीश ने कहा कि हम पुलिस के काम में दखल नहीं देते। स्पीकर ने कहा कि यह मेरे क्षेत्र का मामला है और दोषियों पर कार्रवाई न करके निर्दोष को फंसाया गया है। मामले को लेकर सदन में काफी देर तक हमामा हुआ।

दरअसल, लखीसराय में सरस्वती पूजा के दौरान कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार व्यक्ति स्पीकर का करीबी है। इसे लेकर स्पीकर ने पुलिस के प्रति नाराजगी जताई थी। किंतु अभी तक कार्रवाई नहीं की गई। मामला अभी विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के पास है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.