मुजफ्फरपुर : जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन जरूरी : क्षेत्रीय अपर निदेशक, जानें….

मुजफ्फरपुर। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर परिवार नियोजन जरूरी है। परिवार नियोजन कार्यशाला को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अपर निदेशक डा. ज्ञानशंकर ने यह कहा। उन्होंने बताया कि प्रमंडल स्तर पर बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया गया है।

इसके तहत महिला नसबंदी, पोस्टपार्टम इंट्रा यूटेराइन कान्ट्रासेप्टिव डिवाइस (पीआइयूसीडी), एमपीए और आशा मोबलाइजेशन में प्रथम पुरस्कार दिए गए।

इस अवसर पर डा. विनीता सिंह, डा. सुधीर कुमार को परिवार नियोजन आपरेशन के लिए पुरस्कृत किया गया। साथ ही डीसीएम राज किरण को परिवार नियोजन कार्यक्रम में अच्छे कार्य हेतु पुरस्कार दिया गया।

क्षेत्रीय अपर निदेशक ने जिला एवं प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों को बधाई देते कहा कि परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए गांवों-टोलों में काम करने वालीं आशा तथा एएनएम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading