मुजफ्फरपुर : जिले में 12 से 14 साल के किशारों को भी कोरोना टीका, जानें पूरा मामला…

मुजफ्फरपुर। जिले में 12 से 14 वर्ष तक के किशोरों का कोविड टीकाकरण शुरू हो गया। सिविल सर्जन डा. बीरेंद्र कुमार ने बुधवार को सदर अस्पताल के कंट्रोल रूम में इसका शुभारंभ किया। पोर्टल पर टीका की जानकारी नहीं होने से अभियान बुधवार को शुरू नहीं हो सका था।

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. एके पांडेय ने बताया कि टीकाकरण के लिए स्कूलों का भी सहयोग लिया जाएगा। जिले में दो लाख 52 हजार 726 किशोरों को टीका देने का लक्ष्य है। टीका देने के लिए मंगलवार रात तीन लाख 67 हजार 200 डोज पहुंच चुकी थी।

12 से 14 वर्ष तक के किशोरों को कार्बोवैक्स टीका दिया जाना है। दूसरा टीका 28 दिनों के बाद लगेगा। शहरी क्षेत्र के टीकाकरण के नोडल अफसर डा. शंभू ने बताया कि टीकाकरण शुरू किया जाएगा। सदर अस्पताल में सुबह आठ बजे से टीकाकरण शुरू हो जाएगा। सभी प्रखंडों को भी निर्देश दिया गया है कि टीकाकरण का एक एक सत्र चलाएं।

उद्घाटन के मौके पर एसीएमओ डा. सुभाष प्रसाद सिंह, डीपीएम बीपी वर्मा, टीका प्रबंधक अजय कुमार, अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार, डब्ल्यूएचओ के डा. आनंद मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.