मुज़फ्फरपुर के सेंट ज़ेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से स्कूल और शहर का नाम रोशन किया है।

सबसे पहले बात करते हैं कक्षा 7C की प्रतिभाशाली छात्रा अनुप्रिया की, जिन्होंने 26वीं इंटर-स्कूल डिस्ट्रिक्ट चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। अनुप्रिया की इस उपलब्धि ने स्कूल का मान बढ़ाया है। उनके कठिन परिश्रम और समर्पण को सलाम!
वहीं दूसरी ओर, सेंट ज़ेवियर्स की ही छात्रा नव्या गोयंका ने 18 नवंबर 2025 को किशनगंज में आयोजित अंडर-17 गर्ल्स SGFI स्टेट चेस चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट चेस चैम्पियन का खिताब जीत लिया। यह उपलब्धि पूरे स्कूल परिवार के लिए गर्व का विषय है।
इसके साथ ही, स्कूल की तीन छात्राओं—
✔ मैत्रयी शंकर (कक्षा 9A)
✔ सिदरा ज़रीन (कक्षा 9E)
✔ साक्षी (कक्षा 5A)
ने पटना में 17 से 20 नवंबर तक आयोजित अंडर-14 SGFI बास्केटबॉल चैम्पियनशिप 2025 में स्कूल का प्रतिनिधित्व किया। टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया और स्कूल का परचम ऊँचा किया।

सबसे खास बात यह रही कि बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर मैत्रयी शंकर का चयन SGFI नेशनल इवेंट्स के लिए किया गया है, जो सेंट ज़ेवियर्स के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।
स्कूल प्रबंधन, शिक्षक और छात्र-छात्राएं ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।
