मुजफ्फरपुर: मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर संस्कृति शाखा द्वारा स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाखा की सदस्यों ने केक काटकर खुशियाँ साझा कीं और एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सुमित चमड़िया जी का सम्मान रहा। संस्कृति शाखा के गठन में उनके महत्वपूर्ण सहयोग एवं योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। सदस्यों ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही संस्कृति शाखा की स्थापना संभव हो पाई, जो शाखा के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

शाखा अध्यक्ष पूनम गट्टानी ने सभी सदस्यों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संस्कृति शाखा की यात्रा आपसी सहयोग, एकता और समाजसेवा की भावना से निरंतर आगे बढ़ रही है। जिसके लिए सभी शाखा सदस्यों का आभार व्यक्त किया और शाखा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष पूनम गट्टानी,सचिव प्रीति टेकरीवाल, कार्यक्रम संयोजिका मेघा सिस्का ,सोनू चमरिया,सुप्रिया डालमिया आदि सदस्य मौजूद रही।


