एलएनटी में टैलेंट का जलवा : अमानुल्लाह और अंशु बने ट्रेंड्स कैंपस सुपरस्टार

मुजफ्फरपुर: एलएनटी कॉलेज, मुजफ्फरपुर के सांस्कृतिक विभाग के द्वारा मल्टीपरपज हॉल में आज ‘ट्रेंड्स’ और दैनिक जागरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘टैलेंट हंट – दिखाओ अपना टैलेंट और स्टाइल का जलवा’ प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ.ममता रानी ने दीप प्रजवल्लित कर किया।

रैम्प वॉक, टैलेंट हंट और स्टाइल शो में 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, लेकिन बाजी मार ली दो सितारों ने। छात्र वर्ग में मोहम्मद अमानुल्लाह और छात्रा वर्ग में अंशु कुमारी को ट्रेंड्स कैंपस सुपरस्टार घोषित किया गया। दोनों विजेताओं को मंच पर प्राचार्य प्रो. ममता रानी द्वारा ₹1000-1000 का अनकंडीशनल ट्रेंड्स गिफ्ट कार्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही दोनों को ग्रैंड फिनाले में सीधे एंट्री का सुनहरा मौका मिला है।

प्राचार्य प्रो. ममता रानी ने कहा, “अमानुल्लाह और अंशु ने आत्मविश्वास और स्टाइल से सबका दिल जीत लिया। यही हमारे कॉलेज की असली पहचान है।”

वहीं प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले अन्य प्रतिभागी समीक्षा, जया आर्या, आस्था, लक्ष्मी, भूमि, खुशी, राजनंदिनी, आशिक, लकी, अंजलि, सोनाक्षी प्रिया, साक्षी, रुचि, अनुष्का, भास्कर झा, राजा कुमार, प्रकाश कुमार, आनंद श्रीवास्तव और अभिनव भारती ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों और दर्शकों को ट्रेंड्स की ओर से ₹500 का डिस्काउंट वाउचर दिया गया। पूरे कार्यक्रम में सांस्कृतिक विभाग की समन्वयक डाॅ.ममता कुमारी और सहयोगी सुल्तान अली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

साथ ही, प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डाॅ अर्चना सिंह और डाॅ रचना प्रियदर्शनी थी। इस पूरे कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थिति थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.