बेतिया : पुलिस हि’रासत में यु’वक की मौ’त के बाद उपद्रव में एक ह’वलदार की मौ’त हो गई है। जबकि नौ पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घा’यल है। विधायक भी चो’टिल है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही है। उपद्रवियों को शांत कराने के लिए पुलिस पहुंची हुई है। बलथर गांव के एक-एक घर को सर्च किया जा रहा है। अभी तक एक दर्जन के आसपास लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आर्य नगर के पास मुख्य पथ पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है। पुलिस अभी वहां तक पहुंची नहीं है।

बता दें कि बलथर थाने के पुलिस बैरक में पुरुषोत्तमपुर थाने के हवलदार रामजतन राय समेत अन्य जवान थे। तभी ग्रामीणों ने हमला कर दिया। संभावना व्यक्त की जा रही है किसी हमला में रामजतन राय की मौत हुई है। वहीं घायल पुलिसकर्मी मोहम्मद अली मियां (बलथर),. मोहम्मद सदीक मंसूरी ,

पंकज सिंह (कांगली थाना) ,विजेंद्र सिंह, शिवेंद्र कुमार पंडित (सिकटा), पवन कुमार (बलथर ), पप्पू कुमार पांडेय (मैनाटांड़) , त्रिभुवन सिंह ( मैनाटांड़ )एवं पारस यादव (चालक सिकटा) का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटांड़ में चल रहा है। घायलों में सिक्का थाने के चालक समेत चार की हालत गंभीर है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच, बे’तिया रे’फर कर दिया गया है।

जिले के बलथर थाना क्षेत्र में आर्यानगर गांव में शनिवार की दोपहर में होली के दौरान डीजे बजाने के आरोप में हिरासत में लिए गए यु’वक की थाने में मौ’त हो गई। उसके बाद उग्र ग्रामीणों ने थाने में आग लगा दी है।

फिलहाल, बलथर थाने को चारों तरफ से हजारों की संख्या में लोगों ने घेर लिया है। अन्य थानों की पुलिस भी मदद में बलथर थाने में नहीं पहुंच पा रही है। ग्रामीणों का आ’रोप है कि पुलिस और प्र’शासनिक अ’धिकारियों की पि’टाई से युव’क की मौ’त हो गई है।
