मुजफ्फरपुर । मीनापुर थाना के पानापुर ओपी पुलिस ने बारा भारती पंचायत के पैक्स अध्यक्ष जितेंद कुमार कुशवाहा को बिशुनपुर पांडेय बाजार से गि’रफ्तार किया है। शराब त’स्करी के पूर्व से दर्ज मामले में पुलिस को उसकी त’लाश थी।
पैक्स अध्यक्ष पर ब्रह्मपुरा थाना में भी एटीएम फ्रा’ड का मामला द’र्ज है । बताया जाता है कि ओपी पुलिस को सूचना मिली थी कि पैक्स अध्यक्ष जितेंद कुमार कुशवाहा बिशुनपुर पांडेय बाजार पर चाय-नाश्ते की दुकान मे बैठा है।
सूचना के बाद ओपीध्यक्ष हरेराम पासवान के नेतृत्व में पुलिस बलों ने छा’पेमारी कर उसे धर द’बोचा। पुलिस गि’रफ्त से उसने भा’गने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हुआ।

उसकी गि’रफ्तारी के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि गत साल बाड़ा हसन से 770 लीटर शराब बरामदगी मामले मे पैक्स अध्यक्ष ना’मजद था।
इसी मामले मे उसकी गि’रफ्तारी हुई है। उधर, ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस ने पानापुर ओपी पहुंचकर गि’रफ्तार पैक्स अध्यक्ष से एटीएम फ्रा’ड के एक मामले में भी स’घन पू’छताछ की। ओपी पुलिस ने उसे जे’ल भेज दिया है।
