मुजफ्फरपुर: डाॅ0 सच्चिदानंद सिन्हा विचार मंच, बिहार प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष स्मृतिशेष राजेश कुमार रौशन जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर सादर नमन किया गया।

जहां डाॅ0 सच्चिदानंद सिन्हा विचार मंच, बिहार प्रदेश द्वारा द्वितीय पुण्यतिथि पर सर. सी. पी. एन.काॅलोनी, मिठनपुरा स्थित वृद्धाश्रम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। साथ ही वृद्धाश्रम के वृद्धजनों को संस्था की ओर से भोजन कराया गया।

इस श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्ष के. के. सिन्हा,प्रधान सचिव अजीत कुमार, उपाध्यक्ष केतन आनंद “मनीष”, उत्पल रंजन, पूनम वर्मा, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार,संरक्षक मनीष रंजन, प्रियेश श्रीवास्तव,

प्रांजल श्रीवास्तव के अलावे चाणक्य विद्यापीठ के अखिलेश्वर नारायण त्रिवेदी”मनमन जी, आकाश वर्मा सहित वृद्धाश्रम के संचालक सुनील कुमार एवं अन्य ने अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित की ।
