मुजफ्फरपुर। सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज शांति विहार कालोनी से गि’रफ्तार फ’र्जी एडीएम आकाश शा’तिर दिमाग वाला है। उसने अपने झांसे में लेकर न इस विधवा महिला के साथ ठ’गी की, बल्कि थाने के पुलिसकर्मी व अन्य विभागों के पदाधिकारियों से मनचाहा पोस्टिंग के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ चुका है। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस उससे पू’छताछ कर आगे की का’र्रवाई में जुटी है।
मामले में पत्नी प्रभा के बयान पर गि’रफ्तार फर्जी एडीएम पटना गर्दनीबाग के आकाश कुमार पर प्रा’थमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें घर में चो’री, लाखों की ठ’गी करने, जमीन ह’ड़पने और प्र’ताड़ित करने और कटिहार व मुजफ्फरपुर का एडीएम का धौंस देकर उनके व स्वजनों के साथ भी मा’रपीट का आरोप लगाया गया है।
नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि आ’रोपित पर दो मामले दर्ज करने की कवायद चल रही है। पूछताछ पर कई जगहों पर छापेमारी भी की गई है। साथ ही उसके पूर्व की गतिविधि का भी रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इसके लिए पटना पुलिस से संपर्क स्थापित किया गया है। जांच में पता चला कि आकाश एक एप का इस्तेमाल कर पुलिसकर्मी व अन्य विभागों के पदाधिकारियों को काल कर लोगों को झांसा देता था।
हालांकि लोग यह समझ नहीं पाते थे, मगर पुलिस की जांच के दौरान पूछताछ में उसने सबकुछ कबूल किया। इसके अलावा सफेदपोश व कई वीआइपी से जिला व मुख्यालय के अधिकारियों से काम कराने की बात पर लाखों रुपये ऐंठ चुका है।
मालूम हो कि प्रभा के भाई को जब उस पर संदेह हुआ तो उसने इसकी शिकायत पुलिस में की। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे पकड़ा। इस दौरान उसने पुलिस पर नकली पिस्टल भी तान दी थी। कमरे की तलाशी में एडीएम लिखा नेम प्लेट, कई मेडल, नकली पिस्टल, कई तरह के दस्तावेज समेत अन्य सामान बरामद किए गए थे।
साथ ही मुजफ्फरपुर एडीएम का नेम प्लेट लगा दिल्ली नंबर कीकार को भी पुलिस ने जब्त किया था। पुलिस के मुताबिक,मामले में आकाश पर और एक प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इसमें नकली पिस्टल, पुलिस सायरन, वायरलेस सेट, सरकारी विभाग का नकली आइकार्ड आदि बरामद होने का आ’रोप लगेगा।
