मुजफ्फरपुर। शहर के नजदीक खरौना स्थित राजकीयकृत इंटर स्तरीय शीतल उच्चतर विद्यालय में बिहार दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कोविड महामारी को लेकर दो वर्षो के बाद फिर से बिहार दिवस पर शिक्षकों में काफी उत्साह रहा। शिक्षकों ने प्रार्थना के साथ ही बिहार गौरव गाथा का गुणगान किया।
उन्होंने बेहतर शिक्षा प्रणाली को दुरूस्त रखने के साथ ही बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने का संकल्प लिया।

प्राचार्य उदय सर ने कहा कि आज के दिन पूरा बिहार बिहार दिवस मना रहा है। आज के ही दिन बिहार राज्य की स्थापना हुई थी।


