ज’हरीली श’राब से हुई मौ’तों को लेकर बिहार विधानसभा में हंगामा, का’र्यवाही स्थगित

बिहार में ज’हरीली श’राब से हो रही मौ’तों को लेकर नीतीश सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है। बुधवार को बिहार विधानसभा भी इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। सदन में बाहर से लेकर अंदर तक विपक्ष के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को भी स्थगित करना पड़ा।

होली के अवकाश के बाद बुधवार को फिर विधान मंडल के बजट सत्र की का’र्यवाही की शुरुआत हुई।सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने बिहार में श’राब से हो रही मौ’तों को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर ह’मला बोला। राजद और वाम दल के विधायकों ने पोस्टर और कार्ड लेकर सरकार के खि’लाफ सदन के बाहर से लेकर अंदर तक जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान राजद विधायक डॉ मुकेश रोशन का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। दरअसल मुकेश रौशन अपनी दोनों आंखों पर काली पट्टी बांधकर सदन पहुंचे। इस दौरान विधायक ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुकेश ने कहा कि मैं सुशासन बाबू हूं।

मुझे ना तो श’राब दिख रही है और ना बिहार की बिगड़ी कानून व्यवस्था। मुकेश रौशन ने कहा कि राज्य में शराबबंदी कानून लागू है, इसके बावजूद लगातार श’राब से मौ’तें हो रही है। इसकी जिम्मेदार केवल राज्य सरकार है। बिहार में श’राबबंदी के बावजूद ज’हरीली श’राब से इतने लोग मर गये लेकिन सरकार को नहीं दिखता है, आखिर इनका दोषी कौन है, लोगों की मौ’त कैसे हो रही है।

गौरतलब है कि होली में भी ज’हरीली श’राब से बिहार के कई जिलों में काफी संख्या में लोगों की मौ’त हुई है। इसको लेकर राजद विधायकों ने विधानसभा के बाहर कहा कि सरकार की श’राबबंदी पूरी तरफ फेल है।

शराबबंदी के नाम पर नाजायज धन उगाही कर रहे हैं यही नीतीश कुमार की नीति है। इधर सदन की कार्यवाही के दौरान भी विपक्षी दलों के विधायकों ने जमकर बबाल काटा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading