प्रेम विवाह : अपनी मर्जी से किया था प्रेम विवाह, 8 महीने बाद ही ससुराल में मा’र दी गई

सरकार दहेज हत्या पर रोक लगाए जाने को लेकर लाख कड़े कानून बना ले, बावजूद इसके दहेज लोभी दहेज को लेकर किसी भी सीमा तक गिरने को अभिशप्त हैं। ताजा मामला पटना से जुड़ा है जहां सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर अखाड़ा निचली गली संगत पर मोहल्ले में दहेज को लेकर ससुराल वालों ने एक नवविवाहिता की ग’ला द’बाकर ह’त्या कर दी।

मृ’तका के परिजनों द्वारा घ’टना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पो’स्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृ’तका की पहचान खाजेकला थाना क्षेत्र के हजारी मोहल्ला निवासी गोपाल दास की पुत्री ममता कुमारी के रूप में की गई है।

मा’मले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृ’तका की सास गुड़िया देवी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं आ’रोपी पति रोहित यादव और उसका पिता फरार बताया जाता है, जिसकी गि’रफ्तारी को लेकर पुलिस सघन छापेमारी अभियान में जुटी है। बताया जाता है कि ममता कुमारी ने 8 माह पूर्व मेहंदीगंज निवासी रोहित यादव के साथ अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद से ही और दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों द्वारा उसे मानसिक और शा’रीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

अंत में ससुराल वालों द्वारा गला दबाकर उसकी ह’त्या कर दी। घ’टना के संबंध में पूछे जाने पर मृ’तका ममता कुमारी के भाई बबलू दास ने बताया कि उसके बहनोई रोहित यादव ने पूर्व से शादी रचा रखी थी, और धोखे से उसने उनकी बहन के साथ दूसरी शादी की।

उसने बताया कि ममता की गला द’बाकर ह’त्या करने के बाद ससुराल वाले शव को जलाने की फिराक में थे, इसी दौरान स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृ’तका का श’व अपने कब्जे में ले लिया।

मृ’तका के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए दो’षियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है, वहीं मौके पर मौजूद पुलिस ने घ’टना की पुष्टि करते हुए मामले में आरोपी सास गुड़िया देवी को गि’रफ्तार कर लिए जाने की बात दोहराते हुए जल्द ही फरार आरोपी रोहित यादव और उसके पिता मिथिलेश यादव को भी गि’रफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस फरार आ’रोपियों की गि’रफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading