छपरा : हैदराबाद के भोईगुड़ा इलाके के लौहा एवं प्लास्टिक के कबाड़ के एक गोदाम में अ’चानक लगी आ’ग की च’पेट में आने के कारण छपरा के मढ़ौरा निवासी सत्येंद्र राम नामक एक मजदूर की मौ’त हो गई। यह मढ़ौरा के बहुआरा पट्टी का रहने वाला था। सत्येंद्र की मौ’त के बाद इनके दो अबोध बच्चे यतीम हो गए हैं।
सत्येंद्र पिछले करीब 8 वर्षों से उक्त स्थान पर लोडिंग मजदूर के रूप में कार्य कर रहा था और इसी की कमाई से इसका पूरा परिवार चलता था। सत्येन्द्र पिछले अगस्त माह में घर से अपनी ड्यूटी पर हैदराबाद गया था। इसके मौ’त की सूचना मिलने के बाद मढ़ौरा स्थित सत्येंद्र के पै’तृक गांव बहुआरा पट्टी में कोहराम मच गया है और सत्येंद्र की मां फुला देवी सहित पूरा परिवार बिलख रहा है।

जिस कारण वहां का पूरा माहौल गमगीन हो गया है। सत्येंद्र के 2 पुत्र हैं जिनमें 2 साल का शिवम और 3 माह का राज शामिल हैं। इस घटना के बाद अब इनके पढ़ाई लिखाई से लेकर पालन पोषण तक की चिंता पत्नी मीरा कुमारी को काफी साता रही है।

सत्येंद्र की मां फुला देवी ने घटना के संबंध में रोते-रोते बुरा हाल है। उन्होने बताया कि उनका लाल सत्येन्द्र इसी साल अगस्त में ड्यूटी पर गया था। जाते वक्त उसने होली में आने का वादा किया था किंतु छुट्टी नहीं मिलने के कारण नहीं आ सका और असमय ही काल के गाल में समा गया।

घरवालों को इस घटना की सूचना तेलंगाना सरकार के माध्यम से आज सुबह करीब 8:00 बजे फोन से बताई गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। वहीं मकेर के पुरूषोत्तम गांव के अंकज राम उर्फ पंकज राम की मृ’त्यु तेलंगाना के हैदराबाद में फैक्ट्री में में आग लगने से हो गई। इसकी सूचना जैसे ही गांव में आया कोहराम मच गया। अंकज ओम प्रकाश राम का पुत्र बताया जाता है। अंकज चार बहन और एक भाई था। अंकज की अभी शादी नहीं हुई थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक तेलंगाना सरकार सभी मृ’तकों के श’व को उनके पैतृक गांव तक पहुंचाने के साथ-साथ पांच पांच लाख के मुआवजे का एलान भी किया है । जानकार लोग बताते हैं कि जिस गोदाम में आग लगी उस गोदाम के ऊपरी मंजिल पर करीबन 13 मजदूर सोए हुए थे।

जिसमें एक आग की चपेट में आने से पहले नींद खुलने के कारण भाग निकला जबकि दूसरा झुलसने के बाद वहां के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। 11 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। सत्येंद्र के परिजनों के मुताबिक घटना सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पास भोईगुड़ा स्थित एक आवासीय कॉलोनी के नजदीक स्थित गोदाम में आग लगने के कारण हुई है। आग सुबह चार बचे के आस पास लगी थी।