एक साल बाद फिर उठा बिहार विधानसभा में विधायकों की पि’टाई का मुद्दा, जानें वजह ….

23 मार्च 2021 के दिन बिहार विधानसभा के सदन के अंदर से लेकर बाहर तक विधायकों के साथ जो घ’टना घटी थी उसने देश भर का ध्यान अपनी ओर खींचा था, उसी घ’टना की गूंज आज एक साल बाद फिर से तब सुनाई पड़ी जब बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। सदन की का’र्यवाही शुरू होने के पहले ही सदन के अंदर से लेकर बाहर तक इस मुद्दे को विरोधी पार्टियों ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दो’षियों पर का’र्रवाई की मांग शुरू कर दी।

bihar assembly latest news: Bihar News: On 23 March 2021 RJD's uproar from  the road to assembly will be remembered for a long time:23 मार्च का दिन  बिहार विधान सभा के लिए

सदन की कार्यवाही जब चल रही थी तब सदन के अंदर इस मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की गई। तब सदन के अंदर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में शुक्रवार को सरकार सदन में जवाब देगी लेकिन मंत्री जी के इस आश्वासन को विपक्ष समझने को तैयार नहीं था और हंगामा लगातार जारी रहा।

दरअसल पिछले साल 23 मार्च को ही बिहार विधानसभा परिसर में विधायकों के साथ पुलिसिया बदसलूकी और मा’रपीट की घ’टना हुई थी। इस घ’टना में कई विधायकों को गम्भीर चोट आई थी। आज उस घटना के पूरे एक साल हो गए हैं। इस घ’टना को लेकर बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

विजय सिन्हा ने कहा कि 17वें विधानसभा सत्र ने कई इतिहास को बनते देखा और इतिहास भी लिखा है। ये पहला मौका है जब पहली बार शत प्रतिशत सदन चला है, साथ ही साथ शत प्रतिशत प्रश्नों का जवाब भी सदन के अंदर विधायकों को ऑन लाइन के माध्यम से आया है।

विजय सिन्हा ने कहा कि इतिहास के अंदर कुछ ऐसी घटना नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव से प्रभावित हुई है, जो कोई दुखद घटना का एक पन्ना है लेकिन 17वीं विधानसभा सत्र एक किताब है तो ऐसे में हम एक पन्ना को याद नहीं रखेंगे। उस पन्ने को फाड़ कर फेंक देंगे, इसलिए क्योंकि किताब कलंकित न हो। किताब बढिया बने. ये हम सभी की सकारात्मक मानसिकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading