पटना: जदयू की ओर से 21 जून को राष्ट्रीय कार्य करने की बैठक बुलाई गई है. पटना के कर्पूरी सभागार में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक होगी. जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने इस बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि बैठक का मुख्य एजेंडा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नीतीश कुमार के निर्वाचन पर राष्ट्रीय परिषद की औपचारिक मुहर लगना है.

बैठक का मुख्य एजेंडा और रणनीति
संगठन के विस्तार, भावी राजनीतिक रणनीति और विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होगी. सात निश्चय-3 के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर मंथन किया जाएगा. विकसित बिहार और सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ाने पर विशेष चर्चा होगी. राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे. राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद के सदस्य भी बैठक में मौजूद रहेंगे.

निशांत कुमार की जिम्मेदारी पर रहेगी नजर
बता दें कि जदयू में राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का चुनाव काफी पहले हो गया है. मार्च में ही जदयू राष्ट्रीय कार्य करने की बैठक होने की बात कही गई थी, लेकिन नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने और राज्यसभा जाने के फैसले के बाद इसे टाल दिया गया.

निशांत कुमार को मिल सकती है जिम्मेदारी
अब इसी महीने तिथि तय की गई है. ऐसे नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राष्ट्रीय पदाधिकारी के नाम की घोषणा कर दी है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सब की नजर इस पर रहेगी संगठन में निशांत कुमार को भी कोई जिम्मेदारी दी जाती है या नहीं.


