बिहार में द’र्दनाक हा’दसा, पीपल के पेड़ पर बना था साड़ी का झूला.. खेलने के दौरान किशोर की मौ’त

पटना: बिहार के फुलवारी शरीफ में एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की जान चली गई. पीपल के पेड़ पर साड़ी से बने झूले पर खेलते समय साड़ी उसके गले में फंस गई, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

गले में फंसा साड़ी से बना झूला

पुलिस के मुताबिक, 14 वर्षीय आदित्य कुमार घर के पास एक पीपल के पेड़ पर खेल रहा था. इस दौरान साड़ी से बने झूले पर वह अकेला मौजूद था. साड़ी उसके गले में कस गई, जिससे उसकी सांसें थम गईं. मामला बिहार के दानापुर के फुलवारी शरीफ के मंझौली गांव का है.

कोई नहीं कर पाया मदद

स्थानीय लोगों ने बताया कि आदित्य कुमार अकेला था, ऐसे में समय पर कोई उसकी मदद नहीं कर पाया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई. किसी राहगीर ने आदित्य को लटका हुआ देखा तो परिवार को इसकी सूचना दी.

अकेले झूला झूल रहा था किशोर

परिजनों ने बताया कि, एक शख्स ने फोन कर उन्हें इसकी जानकारी दी. पार्क में पहुंचकर, परिजनों ने आदित्य को नीचे उतारा और आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रोज बच्चे समूह में वहां जाते थे, लेकिन घटना वाले दिन वह अकेला ही गया था.

क्या कहते हैं परिजन

परिजनों ने बताया कि, सभी बच्चे रोजाना पीपल के पेड़ के पास खेलने जाते थे. पेड़ पर ही साड़ी से एक झूला बनाया गया था, जिस पर बच्चे झूलते थे, लेकिन घटना के वक्त आदित्य अकेला था. वहां कोई अन्य बच्चा मौजूद नहीं था. पता नहीं कैसे साड़ी उसकी गर्दन में कस गई और उसकी मौत हो गई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading