समृद्धि फाउंडेशन द्वारा मुजफ्फरपुर जंक्शन पर राहगीरों के बीच पानी-सत्तू और शरबत वितरित

मुजफ्फरपुर: आज समृद्धि फाउंडेशन, मुजफ्फरपुर के द्वारा मुजफ्फरपुर जंक्शन के पास तपती धूप में राहगीरों को राहत देने के लिए एक छोटा सा प्रयास किया गया। संस्था के सदस्यों द्वारा हजारों राहगीरों, ऑटो चालकों और ठेला चालकों के बीच ठंडे-ठंडे सत्तू और शरबत का वितरण किया गया।

जब प्यासे कंठ को ठंडक मिली, तो उनके चेहरों की मुस्कान और दिल से निकली दुआओं ने हमारा हौसला दोगुना कर दिया। सब लोगों ने इस नेक कार्य की काफी प्रशंसा की।


इस सेवा कार्य के मौके पर संस्था के सदस्य प्रभात कुमार ठाकुर, डॉ. धर्मेंद्र, सनाया गौतम, वेद प्रकाश, भोलू सागर, विशाल, नवजीत सिंह, तान्या और तुलसी जी मौजूद रहीं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading