पटना : पंचायत सचिव का महिला के साथ बंद कमरे में मस्ती का वीडियो वायरल, जानें क्या हैं मामला?

पटना। बिहटा प्रखंड कार्यालय से एक वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि इसमें प्रखंड के सरकारी क्वार्टर के रूम में एक महिला के साथ पंचायत सचिव दिख रहे हैं। साथ ही शराब की बोतलें भी रखी हैं। दोनों बंद कमरे में मौज-मस्ती कर रहे थे।

इसको लेकर वीडियो वायरल होने के बाद लगाए गए आ’रोप को पंचायत सचिव ने सिरे से खारिज किया है। कहा है कि उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए यह फेक वीडियो बनाया गया है। उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि वायरल वीडियो की कोई पुष्टि नहीं कर रहा है।

 

इस मामले में बीडीओ विशाल आनंद का कहना है कि वायरल वीडियो की सूचना मिली है। मामले में पंचायती राज विभाग को पत्र लिखकर करवाई करने के मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि ही जो भी दोषी होंगे उनपर कड़ी करवाई की जाएगी।

वहीं वाहिब प्रखंड प्रमुख मानलती देवी ने कहा कि इस तरह का प्रखंड कार्यालय में गलत काम करना बिल्कुल निंदनीय है। मामले को लेकर कड़ी करवाई होनी चाहिए। मामले को लेकर प्रखंड अधिकारी अंजान बने हैं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि कागज पर सिग्नेचर एवं सरकारी कार्य कराने के लिए सचिव के आफिस के चक्कर लगाने के बाद भी काम नहीं हो पाता।

उनकी लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती। वायरल वीडियो में पंचायत सचिव भीम कुमार दिख रहे हैं। साथ में शराब की बोतलें और एक महिला भी दिख रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सब प्रखंड के सरकारी क्वार्टर में काफी दिनों से चल रहा है। वाहिब प्रखंड प्रमुख मानलती देवी ने मामले को लेकर नाराजगी जाहिर की है। कहा है कि घटना निंदनीय है। मामले को लेकर कड़ी करवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading