पति के साथ नहीं रहना चाहती है पत्‍नी; ससुराल वालों ने शख्‍स के साथ ससुराल में किया बड़ा कां’ड

भारतीय समाज में दामाद को काफी सम्‍मान दिया जाता है, लेकिन आज हम आपको जिस घ’टना के बारे में बताने जा रहे हैं संभव उसे जानकर आपकी धारणा बदल जाए। बिहार के जमुई जिले में ससुराल वालों से प्र’ताड़ित एक शख्‍स की कहानी सामने आई है। पी’ड़ित श’ख्‍स का कहना है कि उनके लाख प्रयास के बावजूद ससुराल वाले उनकी पत्‍नी को उनके साथ नहीं भेज रहे हैं।

उनकी पत्‍नी लगातार मायके में ही रह रही हैं। इस श’ख्‍स ने बताया कि वह जब पत्‍नी को लाने ससुराल गए तो ससुराल वालों ने एक कमरे में बंद कर उनकी काफी पि’टाई की थी। अब उन्‍होंने जमुई पुलिस अधीक्षक से न्‍याय की गुहार लगाई है। दूसरी तरफ, स्‍थानीय पुलिस का कहना है कि श’ख्‍स के साथ उनकी पत्‍नी नहीं रहना चाहती हैं। मार-पि’टाई को लेकर स्‍थानीय थाने में मामला भी दर्ज है।

युवक की पहचान जमुई जिले के सदर प्रखंड के दौलतपुर गांव निवासी 36 वर्षीय विकास कुमार के तौर पर की गई है। दरअसल, विकास कुमार पत्नी रिंकी कुमारी को अपने घर लाने के लिए ससुराल वालों के सामने कई बार मांग रखी। उनका आ’रोप है कि जब भी वह पत्‍नी को घर लाने की बात करते हैं तो ससुराल वाले उन्‍हें प्रताड़ित करते हैं और उन्‍हें मारा-पीटा जाता है। विकास मारपीट को लेकर साले प्रदीप शर्मा और चिंटू शर्मा पर का’र्रवाई के लिए 1 साल से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन इस मामले में अभी तक कोई का’र्रवाई नहीं हुई है।

दरअसल, विकास रोटी-रोजगार के चक्‍कर में परदेस में रहते हैं। विकास की शादी 14 मई 2011 को जमुई जिले के ही सोनो थाना के औरैया गांव में रिंकी कुमारी से हुई थी।  वर्ष 2014 में विकास पत्नी रिंकी को लेकर दमन चले गए थे। वहां से दोनों वर्ष 2015 के मार्च महीने में वापस लौटे थे। होली मनाने के लिए पत्नी रिंकी और बेटे के साथ ससुराल चले गए थे। होली के बाद जब विकास ने पत्नी को वापस घर लाना चाहा तो ससुराल वालों ने मना कर दिया था। उनका कहना है कि इसके बाद वह पत्नी को छोड़कर बेटे के साथ अपने घर लौट गए। कई बार मांग के बाद भी मायके वालों ने रिंकी को ससुराल नहीं भेजा। इसके बाद विकास अदालत की शरण में चले गए थे। न्यायालय के आदेश पर उनकी पत्नी रिंकी ससुराल लौटी थीं।

एक साल पहले मार्च 2021 में विकास ससुर का निधन हो गया था। इसके बाद विकास ने पिता के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रिंकी को मायके पहुंचा दिया था।  विकास का आरोप है कि जब उन्‍होंने पत्नी को मायके पहुंचाया तब ससुराल वालों ने उनसे रुपए की मांग की थी। विकास का कहना है कि उन्‍होंने 5 हजार रुपये दिया था। ससुर के श्राद्ध के समाप्‍त होने बाद जब उन्‍होंने पत्नी को लाना चाहा, तो उन्‍हें कमरे में बंद कर दिया गया। विकास का आरोप है कि उनकी सास, साली और साला ने उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की।  उन्‍हें गंभीर स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया था।

कई दिनों के इलाज के बाद जब विकास घर लौटे तो उन्‍होंने पत्‍नी को वापस भेजने की मांग की, रिंकी मायके से वापस अपने ससुराल नहीं आईं।  विकास ने मा’रपीट को लेकर सोनो थाना में केस भी दर्ज कराया, लेकिन अभी तक कोई का’र्रवाई नहीं की गई। विकास की पत्नी फिलहाल मायके में ही हैं। पी’ड़ित श’ख्‍स को एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटा विकास के पास, जबकि दोनों बेटियां मां रिंकी के पास रहती हैं। इस मामले में पीड़ित ने एसपी शौर्य सुमन से मिलकर एक बार फिर सेआवेदन दिया है। दूसरी तरफ स्‍थानीय पुलिस का कहना है कि रिंकी देवी पति विकास के साथ नहीं रहना चाहती हैं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.