बिहार के छपरा में बे’खौफ अ’पराधियों ने सोमवार को दि’नदहाड़े ज्वेलरी शॉप से ह’थियारों का भय दिखाते हुए करीब एक करोड़ रुपए के जेवरात लू’ट लिए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच प’ड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार काशी बाजार के पीएन ज्वैलर्स शॉप में करीब आधा दर्जन अपराधी मुंह पर मास्क लगाकर पहुंचे। दुकान में घुसते ही अपराधियों ने स्टॉफ को बंदूक की नोक पर लेते हुए हाथ खड़ा करने को कहा और दुकान के अंदर काउंटर में रखे गए डायमंड और सोने के गहनों को एक झोले में भरकर अपराधी फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाने की पुलिस, एसआईटी टीम और एसपी संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और दुकान के मालिक से पूरी घटना की जानकारी ली।


