पटना : पीएम मोदी से परीक्षा पर चर्चा के लिए 85 छात्र-छात्रा का चयन, पीएम से शिक्षक भी पूछेंगे सवाल?

पटना। आगामी एक अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी से बिहार के छात्र-छात्रा परीक्षा पर चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए राज्य से 85 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।इन बच्चों का चयन शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया गया है। इसके अलावा सूबे से 25 शिक्षक और 20 अभिभावक भी सीधे कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इन्हें प्रधानमंत्री से प्रश्न करने का मौका मिलेगा। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा।

 

कोरोना संक्रमण के कारण 2021 में यह कार्यक्रम नहीं हुआ था, क्योंकि 2021 में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी, लेकिन इस बार एक बार फिर प्रधानमंत्री बोर्ड परीक्षार्थियों को टिप्स देंगे। शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री से सीधे जुड़ने के लिए बोर्ड परीक्षार्थियों से आवेदन मांगे गये थे।

बिहार से कुल 32 हजार 934 आवेदन गए थे। इनमें 24 हजार 156 बोर्ड परीक्षार्थियों ने आनलाइन आवेदन किया था। इनमें 85 का चयन हुआ है। वहीं बिहार के निजी और सरकारी स्कूल मिलाकर 6986 शिक्षकों ने आनलाइन आवेदन किया था। इनमें 25 का चयन किया गया है।

वहीं 1792 अभिभावकों में 20 का चयन हुआ है। इस बार परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा पर फोकस रहेगा। पीएम परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत पहली अप्रैल को नई दिल्ली में विभिन्न राज्यों के छात्रों के साथ क्रास सेक्शन बातचीत करेंगे।

इसमें बातचीत के लिए सारण जिले के तरैया प्रखंड के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परौना के 11वीं कक्षा के छात्र हर्ष राज का भी चयन हुआ है। वह परौना गांव के सर्वजीत ङ्क्षसह के पुत्र हैं। वह पहली अप्रैल को प्रधानमंत्री से परीक्षा पर चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading