लुधियाना से बिहार आया था प्रेमी, ज’हर खाने पर साथ छो’ड़कर भा’गी प्रेमिका

बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। प्यार परवान चढा तो परिजनों की बंदिश और इंकार के बाद  प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ मरने की कसम खाई। हाथों में हाथ थामे प्रेमी ने तो ज’हर खा लिया लेकिन प्रेमिका ने उसे ऐन वक्त पर धोखा दे दिया और ज’हर खाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई।और तो और जहर खाने वाले अपने प्रेमी को गंभीर अवस्था में खेत में छोड़कर ही फ’रार भी हो गई। 

प्रेम-प्रसंग का ये मामला बिहार के मुंगेर जिले से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व ही प्रेमिका के बुलाने पर उसका आशिक लुधियाना से मुंगेर पहुंचा था। इसके बाग एक साथ म’रने की कसमें खायी। प्रेमी ने ज’हर खा लिया लेकिन जब प्रेमिका की बारी आयी तो वह भाग खड़ी हुई।

प्रेमी के परिजनों ने बताया की लखीसराय जिले के अभयपुर थाना क्षेत्र के राजवाटी गांव के बहियार के अड्डा पर एक युवक को गंभीर स्थिति में लोगों ने देखा। जिसके मुंह से झाग निकल रहा था। स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान मुंगेर के नया रामनगर थाना क्षेत्र के मुस्तफाचक गांव निवासी प्रभुदास के पुत्र सोनू कुमार के रूप में की और उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजन वहां पहुंचे और युवक को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक अब खतरे से बाहर है लेकिन प्रेमिका की बेवफाई के कारण उसके परिजन काफी दुखी हैं। प्रेमी की कहानी भी काफी रोचक है।

प्रेमी सोनू कुमार ने बताया कि उसका ननिहाल गालिमपुर लोहची है, जहां वह हमेशा आता-जाता था। पिछले एक साल से गालिमपुर की एक विवाहित लड़की से उसे प्रेम हो गया। दोनों के बीच प्रेम काफी गहरा गया। इसकी जानकारी लड़की के पति को हुई तो लड़की अपने मायके लखीसराय जिला के अभयपुर राजपुर गांव चली गयी।

पिछले दिनों लड़की के बुलावे पर सोनू लुधियाना से मुंगेर आया। वह लुधियाना में ही काम करता है। वह लुधियाना से आ लड़की से मिलने उसके घर अभयपुर चला गया लेकिन लड़की के परिजनों ने सोनू के साथ लड़की को जाने नहीं दिया। जिसके बाद दोनों ने एक साथ मरने की कसमें खायी और दोनों ज’हरीला प’दार्थ लेकर गांव के से निकल गए।

सोनू ने बताया कि पहले उसने वि’षपान किया लेकिन लड़की ने जहर नहीं खाया और वह उसे अकेले छो’ड़कर भाग खड़ी हुई। इस घ’टना के बाद सोनू काफी दुखी है।

वह कहता है कि वह लड़की के बिना नहीं रह सकता है, इसलिए दोनों ने मरने का निर्णय लिया था। लेकिन क्या पता था कि प्रेमिका मरने को तैयार नहीं है। वह कहता है कि प्रेमिका ने उसे धोखा दिया है। इधर सोनू के परिजन भी सोनू की हालत देखकर काफी दुखी हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.