बाइक और चेन के लिए ग’र्भवती की ह’त्या!, पास बैठ रो रही थी 2 साल की बेटी

औरंगाबाद : मदनपुर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में एक घर से महिला की फं’दे से लटकी ला’श ब’रामद की गई। महिला 6 माह की गर्भवती थी। उसकी दो साल की एक बेटी भी है। जब महिला के मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे तो देखा महिला का श’व फं’दे से लटका था और मृ’तका की बेटी रो रही थी।

महिला के मायके वालों ने मृ’तका के पति पर बाइक और चेन की डिमांड पूरी नहीं होने पर ह’त्या का आ’रोप ल’गाया है। इधर, पुलिस ने मृ’तका के देवर और ससुर को हिरासत में ले लिया है। वहीं, पति फ’रार है।

शव के पास रोते-बिलखते परिजन।

मृ’तका की पहचान हिमांशु शर्मा की पत्नी प्रतिमा कुमारी के रूप में की गई। प्रतिमा का मायका चतरा (झारखंड) के हंटरगंज में है। मृ’तका की मां ललिता देवी ने बताया कि गांव के पड़ोसियों द्वारा फोन कर घ’टना की सूचना दी गई। उसके बाद वो प्रतिमा के ससुराल पहुंचे। घ’टना के बाद से आ’रोपी पति का मोबाइल स्विच ऑफ है।

मृ’तका की मां ललिता देवी ने बताया कि प्रतिमा की शादी 2018 में पड़रिया निवासी गनौरी शर्मा के बेटे हिमांशु शर्मा से की गई थी। वो पेशे से ड्राइवर है। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक ठाक रहा। पर बाद में हिमांशु बेटी को दहेज के लिए प्र’ताड़ित करने लगा।

हमेशा जान मा’रने की ध’मकी देता था। इसे लेकर कई बार समझौता भी कराया गया। पुलिस को भी सूचना दी थी, लेकिन फिर भी हिमांशु नहीं माना और उसके बेटी की ह’त्या कर दी।

मृ’तका की मां के अनुसार, बुलेट बाइक व चेन के लिए पहले उसकी बेटी की पि’टाई की गई। इसके बाद गमछा से गला घों’टकर ह’त्या कर श’व को फं’दे से ल’टका दिया।

ताकि उसका पति मामले को सुसाइड बताकर आसानी से बच सके। वहीं, इस संबंध में मदनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में कड़ी का’र्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.